लखनऊ: बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को इस साल रिटायर होने वाले शिक्षकों का सम्मान होगा। सम्मान के दौरान उन्हें मौके पर ही जीपीएफ का चेक भी दिया जाएगा। हालांकि, सम्मान समारोह रिटायरमेंट के दिन 31 मार्च को किया जाना था, लेकिन विभाग की ओर से कोई आयोजन नहीं किया गया। इसके बाद 2 अप्रैल को एनबीटी ने यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित थी। इसका संज्ञान लेते हुए विभाग की ओर से सोमवार को यह समारोह कराने का निर्देश जारी किया गया।
वित्त एवं लेखाधिकारी जाह्नवी मोहन के मुताबिक इस बार परिषदीय स्कूलों से 87 शिक्षक-शिक्षिकाएं रिटायर हुए हैं। इनमें 28 शिक्षक नगर क्षेत्र और 59 शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के हैं। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सोमवार को
सुबह 12 बजे प्राथमिक विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को चेक बांटा
किया जाएगा, जबकि दोपहर दो बजे उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को
सम्मानित कर चेक बांटें जाएंगे। 31 मार्च को छुट्टी होने के कारण शिक्षक 30
मार्च को ही रिटायर हो गए थे, लेकिन उनके लिए न तो कोई समारोह हुए न ही
उन्हें जीपीएफ फंड के चेक दिए गए। शासनादेश में सम्मान समारोह कराने का
निर्देश दिया गया है।
(खबर साभार : नवभारत)

No comments:
Write comments