DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, April 5, 2016

गोरखपुर : शिक्षा का गिरता स्तर चिंता का विषय , 6अप्रैल से कोई भी गैर शैक्षणिक कार्य न करे अध्यापक : दिनेश चंद्र शर्मा , डा. संजयन त्रिपाठी को मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का समर्थन , 22 लम्बित मांगो पर निर्णय जल्द होने का मिला संगठन द्वारा आश्वासन

शिक्षा का गिरता स्तर चिंता का विषय : दिनेश चंद्र
 संवाददाता, गोरखपुर : शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। यह चिंता का विषय है। इसके लिए शिक्षकों को सोचना होगा, आगे आना होगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक शिक्षक संघ इस मुद्दे को उठाता रहता है। क्योंकि, बच्चें ही देश व समाज के भविष्य हैं। शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने का मतलब शिक्षक अपने साथ खिलवाड़ कर रहा है।1यह बातें संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने कही। वह सोमवार को आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी और शिक्षक सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की 22 सूत्रीय मांग शासन के पास लम्बित है। यह मांगे जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। इसके लिए शासन से दो चक्र में वार्ता हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कार्यकारणी ने निर्णय लिया है कि 6 अप्रैल से शिक्षक अपने स्कूलों में कोई गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने सर्व सम्मति से गोरखपुर- फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचक क्षेत्र के प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी को समर्थन करने की घोषणा की। समर्थन मिलने के बाद डा. संजयन ने संगठन व शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। संगोष्ठी को लल्लन मिश्र, संजय सिंह, शिव शंकर पाण्डेय, कृष्ण नन्द राय, भक्तराज त्रिपाठी, राजेश धर दूबे, दिग्विजय नारायण राय और सुधीर यादव आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया। अंत में परिषदीय स्कूलों से सेवानिवृत्त 256 शिक्षकों को फूलमालाओं से लादकर अंग वस्त्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में एकजुटता दिखाते शिक्षक


No comments:
Write comments