सौरिख (कन्नौज), संवाद सूत्र : दूध पीने के बाद आवासीय बालिका विद्यालय की 29 छात्रएं उल्टी व दस्त की शिकार हो गईं, जिन्हें वार्डेन ने सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में आठ छात्रओं को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। महिला समाख्या उत्तर प्रदेश द्वारा विहान बालिका आवासीय विद्यालय सौरिख तिर्वा रोड अलीपुर में संचालित किया जा रहा है। इसमें 100 छात्रएं पंजीकृत हैं, जिसमें सोमवार को 80 उपस्थित थीं। सुबह इस विद्यालय की छात्रओं को दूध वितरित किया गया। करीब 10 बजे 29 छात्रओं की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी-दस्त होने लगी। विद्यालय की वार्डेन रेखारानी चौधरी बीमार छात्रओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची।1 एक साथ 29 बच्चों को बीमार देखकर स्वास्थ्य केंद्र पर हलचल मच गई। आनन-फानन में चिकित्सकों ने छात्रओं का उपचार शुरू किया। कुछ की हालत नाजुक हो गई तो वह बेहोश हो गईं। हालत गंभीर होने पर आठ छात्रओं रूपवती, गायत्री देवी, प्रिया, काजल, प्रतिभा, संगीता, मनीषा व सोनम को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष रजनेश सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वार्डेन से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि छात्रओं को सुबह नाश्ते में दूध वितरित किया गया था। उसके बाद ही अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल लाना पड़ा। वहां से थानाध्यक्ष विद्यालय पहुंचे और मौजूद स्टाफ से मामले में पूछताछ की। इसके साथ ही छात्रओं को पिलाए गए दूध का सैंपल भी उन्होंने भरवाया। छात्रओं का उपचार कर रहे चिकित्सक डा. पवन वर्मा ने कहा कि जिस दूध को छात्रओं को वितरण कराया गया वह या तो रखा हुआ था, या फिर कोई चीज गिरने से खराब हो गया था। फूड प्वायजनिंग का मामला हो सकता है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी दी जा सकेगी। जानकारी होने पर कई छात्रओं के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
No comments:
Write comments