इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती में याचियों को मौका देने का सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे रखा है, किंतु राज्य सरकार व अफसर इस पर गंभीर नहीं है। मंगलवार को शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव कार्यालय के सामने महापंचायत का आयोजन किया गया है।
यहां प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन परिषद सचिव को सौंपा जाएगा। पूरे दिन युवा धरना देंगे। इसके बाद भी यदि राज्य सरकार कोई कदम नहीं उठाती तो उग्र आंदोलन होगा। यह जानकारी दिनेश मिश्र ने दी है। ऐसे ही 12 अप्रैल को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर डीएम के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
No comments:
Write comments