जौनपुर : 14 माह से मानदेय न मिलने पर आक्रोशित शिक्षा प्रेरकों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर पत्रक दिया। इसका आयोजन आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया। उन्होंने कहा कि मानदेय न मिलने से शिक्षा प्रेरकों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। पत्रक में उन्होंने कहा कि मानदेय को लेकर शिक्षा प्रेरक कई बार बीएसए को ज्ञापन दे चुके हैं फिर भी मानदेय नहीं मिला।1 इससे उनका परिवार भुखमरी का शिकार हो गया है। कर्ज में डूबने के बाद भी वह अपना कार्य साक्षर मिशन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कर रहे हैं। इसके अलावा उन लोगों की ड्यूटी बीएलओ में लगा दी गई है। इसके बाद भी वह लोग पूर्ण इमानदारी व निष्ठा के साथ काम करने को तैयार है। जब उनका मानदेय मिल जाएगा उसके बाद वह बीएलओ की ड्यूटी करेंगे। उन्होंने कहा कि लोक शिक्षा केंद्रों पर बैठने के लिए कुर्सी, टेबल, दरी, बोर्ड की व्यवस्था न होना, लोक शिक्षा केंद्रों पर पठन-पाठन आदि की समुचित व्यवस्था का अभाव, सार्वजनिक स्थल पर पढ़ाई का माहौल न मिल पाना। लोक शिक्षा केंद्र के लिए किराए की व्यवस्था न होना। सार्वजनिक स्थल होने की वजह से विवाद होने की संभावना जैसे मंदिर, मस्जिद आदि जगह पर हर वर्ग के लोग नहीं जा सकते। इस मौके पर रश्मि यादव, संगीता मौर्या, गीता मौर्या, सविता मौर्या, ¨बटू यादव, आशा मौर्या, विनीता, अंजना यादव, रश्मि यादव, सरिता यादव, वंदना कश्यप, निशा यादव, प्रेमशीला यादव आदि मौजूद रहे।
No comments:
Write comments