DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, April 4, 2016

सोनभद्र : नए शैक्षणिक सत्र के कैलेंडर से शिक्षा विभाग में ऊहापोह, प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में अलग अलग पढ़ाई के दिन और घंटो में अंतर


सोनभद्र : नया शैक्षिक सत्र पहली अप्रैल से शुरू हो गया लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद से स्कूलों के संचालन के लिए जो पत्र आया है उससे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति है। इसका कारण वार्षिक कैलेंडर  में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के दिन और घंटों में अंतर दर्शाया जाना है। 

सोनभद्र जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सरकारी स्कूलों के संचालन के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से यहां एक पत्र आया है। इसमें वर्ष भर का कैलेंडर  भी दिया हुआ है। कैलेंडर  में प्राथमिक विद्यालयों में वर्ष में न्यूनतम 200 दिन या 800 घंटे पढ़ाने का निर्देश है।

जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 220 दिन या 1000 घंटे पढ़ाना है। अब सवाल उठता है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संचालन का समय एक ही होता है, परीक्षाएं भी एक ही समय होती हैं, जो छुट्टियां प्राथमिक में होती हैं वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी होती हैं। ऐसे में उच्च प्राथमिक में 20 दिन अधिक और प्राथमिक में 20 दिन कम पढ़ाई कैसे होगी। 


खण्ड शिक्षा अधिकारी इस सम्बन्ध में कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनभरन राम राजभर ने कहा कि ऐसा आदेश आया है, लेकिन जहां तक कम और अधिक दिन की बात है तो इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।

                         साभार : हिन्दुस्तान 

No comments:
Write comments