जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया है कि समाज कल्याण/जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्वति बालिका विद्यालय गयासपुर सिरकोनी में शैक्षिक सत्र 2016-17 में प्रवेश हेतु 14 फरवरी को सम्पन्न हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद द्वारा विभाग को उपलब्ध करा दिया गया था। इसके सापेक्ष 10 अप्रैल तक 210 रिक्त सीटों के सापेक्ष 114 छात्रों द्वारा प्रवेश लिया जा चुका हैं। शेष 96 छात्रों को 3 से 5 मई तक प्रवेश हेतु समाज कल्याण विभाग के निर्णयानुसार अन्तिम अवसर उपलब्ध कराया जा रहा हैं। शेष 96 उत्तीर्ण छात्रों द्वारा यदि प्रवेश हेतु निर्धारित अन्तिम तिथि 5 मई तक प्रवेश नहीं लिया जाता तो यह माना जाएगा कि वह प्रवेश लेने के इच्छुक नहीं हैं। प्रवेश संबंधी समस्त कार्यवाही राजकीय बालिका आश्रम पद्वति विद्यालय गयासपुर सिरकोनी में सम्पन्न की जाएगी।
No comments:
Write comments