DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, May 4, 2016

मऊ : अध्यापकों के निलंबन से असंतोष, धरना- प्रदर्शन, प्रा०शि०संघ ने निलंबन को लेकर की बैठक

जिले के परदहां व रतनपुरा ब्लाक के निलंबित प्राथमिक शिक्षकों को बहाल न करने तथा इसके बाबत आदेश व निर्देश जारी न करने से जहां शिक्षक संगठन के लोग अब इस मामले को लेकर आंदोलन करने की हुंकार भर रहे हैं वहीं जो शिक्षक व प्रधानाध्याक जिलाधिकारी के निर्देश से लापरवाही व अनुपस्थिति के आरोप में पिछले शनिवार को निलंबन के शिकार हुए हैं वे अपनी बहाली के लिए लगातार बीएसए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।मंगलवार को अधिकतर शिक्षक अपने स्कूलों पर कार्य किए वहीं कई शिक्षक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएसए से मिलने के लिए कार्यालय में जमे रहे किंतु बीएसए के न आने से वे बैरंग लौट गए। बीएसए राकेश डीएम स्तर का मामला बताकर निलंबित अध्यापकों से आदेश का अनुपालन करने की बात कर रहे हैं। गौरतलब है कि नए शिक्षा सत्र में अध्यापकों के कायों की मानीटरिंग ठीक से न होने पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिले के 30 अधिकारियों की टीम भेजकर स्कूलों का भौतिक सत्यापन कराया। इसमें जांच अधिकारियों ने जो देखा उसकी रिपोर्ट डीएम को कर दिए। इसके दूसरे दिन जिलाधिकारी के निर्देश पर 110 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। 1 इसमें लापरवाही के लिए बीएसए व एबीएसए का भी वेतन अवरूद्ध किया गया। उधर शिक्षकों के निलंबन के बाबत नोटिस भेजने अथवा उन्हें बहाल करने की मांग को लेकर प्राशिसं के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरना देने का एलान किया है। गलत आरोप लगाकर शिककों का हुआ निलंबन : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला ईकाई ने निलंबन प्रकरण को लेकर मंगलवार को शिक्षक सदन मे बैठक की। इसमें कहा गया कि अध्यापकों का निलंबन गलत आरोप लगाकर किया गया है। विद्यालय की साफ-सफाई की जिम्मेदार ग्राम पंचायत है न कि हेडमास्टर। इसलिए इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष स्वामीनाथ राय, सुनील कुमार, राजेश, शशिभूषण, सावित्रि, रामबचन आदि मौजूद थे।

No comments:
Write comments