DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, May 15, 2016

अमेठी : शिक्षा के क्षेत्र में नित नए प्रयोग के लिए प्रसिद्ध खंड शिक्षाधिकारी गौरीगंज का नया फरमान जारी, पूछेंगे गुरु जी, आपका बच्चा आज स्कूल क्यों नहीं आया’

हेलो! रमेश के पापा बोल रहे हैं? मैं स्कूल से उसका प्रधानाध्यापक बोल रहा हूं। आज रमेश स्कूल क्यों नहीं आया? जी हां, बच्चे के अनुपस्थित रहने पर गुरु जी अभिभावकों से फोन कर स्कूल न आने का कारण पूछेंगे। इसके लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी छात्रों के अभिभावकों का मोबाइल नंबर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में नित नए प्रयोग के लिए जाने वाले खंड शिक्षाधिकारी गौरीगंज अशोक कुमार यादव ने उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक और पहल की है। बीईओ के मुताबिक अब प्रधानाध्यापकों को विद्यालय में हर छात्र के अभिभावक का मोबाइल नंबर रजिस्टर में लिखना होगा। बीएसए राजकुमार पंडित के मुताबिक छात्र संख्या बढ़ाने में सफलता मिली तो इसे जिले के सभी विद्यालयों में लागू करवाया जाएगा।

No comments:
Write comments