उत्तर प्रदेश जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी ने कहा शिक्षकों का अनावश्यक रूप से प्रताड़ित नहीं होने दिया जायेगा। शासन, प्रमुख सचिव से वार्ता कर हर समस्य का समाधान कराया जायेगा। वह जिलाध्यक्ष संतोष यादव के आवास पर संघ के शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उत्तर प्रदेश जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी का आगमन संघ की जिलाध्यक्ष संतोष यादव के आवास पर हुआ। वह जिलाध्यक्ष की सास शांति देवी यादव (पूर्व एमपी) के निधन के समय व्यस्तता के कारण नहीं आ पाये थे। आज उपस्थित होकर शोक संवेदना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से प्रदेश महामंत्री को अवगत कराया। कहा प्रमुख रूप से इस समय जनपद के परिषदीय शिक्षक मिड डे मील के संदर्भ में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा भेजे गये अनुचित रिकवरी आदेश से ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जूहा शिक्षक संघ शिक्षकों की प्रत्येक समस्या जैसे अन्तर जनपदीय स्थानान्तरण, पुरानी पेंशन योजना, मिड डे मील समस्या, मृतक आश्रितों की नियुक्ति शिक्षकों के पद पर कराने हेतु आदि पर लगातार संघर्षरत है। सतीश यादव, महीपाल सिंह, डॉ. गौरव मिश्र, सेवाराम दिवाकर, अनिल कपूर, प्रवीन कुमार, अनेक पाल यादव, बालकराम, अशोक कुमार पाठक, भूदेव कुमार शर्मा, मदन पाल सिंह, सौरभ वाष्ण्रेय, अमित कुमार, भगवान दास जोशी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।सुभाष रोड पर शिक्षकों की बैठक को सम्बोधित करते प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी।
No comments:
Write comments