शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अंतरजनपदीय शिक्षकों ने आवाज बुलंद की है। पांच सूत्रीय समस्याओं का मांगपत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो हक और अधिकार के लिए शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश सिंह, फैजाबाद मंडल प्रभारी रमेशचंद्र व जिलाध्यक्ष अंबिकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव से मुलाकात की। शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं से बीएसए को अवगत कराया। इसके बाद पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। वार्ता में बीएसए ने पदोन्नति के मुद्दे पर कहाकि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से आदेश आने पर तत्काल पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अन्य मांगों को उन्होंने तत्काल अपने स्तर से सुलझाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महामंत्री अनिल यादव, प्रवक्ता विवेक सिंह, राजबहादुर यादव, प्रवीन सिंह, मीडिया प्रभारी अजीत सिंह यादव, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Write comments