DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, May 14, 2016

बुलंदशहर : परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुरू की नई पहल, अब बेसिक के स्कूलों में जीके पर होगा जोर

परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सामान्य ज्ञान पर जोर देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक शिक्षक सामान्य ज्ञान पर जोर नहीं देंगे। छात्र-छात्रओं में ज्ञान नहीं बढ़ेगा। इसके लिए प्रत्येक दिन सामान्य ज्ञान के सवाल पूछना जरूरी है। 1बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब सामान्य ज्ञान विषय पर जोर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी वेदराम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को आदेश दें कि वह अपने-अपने विद्यालयों में सामान्य ज्ञान विषय जरूर पढ़ाएं। प्रार्थना के दौरान या छुट्टी से एक घंटे पहले सामान्य ज्ञान के प्रश्न बच्चों से पूछे जाएं और जो बच्चे प्रश्नों का जबाव न दे पाएं उन्हें उसका उत्तर बताया जाए। इसके अलावा बच्चों में आपस में सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता और अंताक्षरी कराई जाए। इससे बच्चे आपस में सवाल जबाव करेंगे तो उसमें ज्ञान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों में ज्ञान का अभाव है। किताबों के साथ-साथ बच्चों को सामान्य चीजों का भी ज्ञान होना बहुत जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि कक्षा पांच या आठ का बच्चा छोटी-छोटी और सामान्य चीजों के बारे में भी नहीं बता पाता है। यह बच्चों के भविष्य के लिए तो गलत है ही साथ ही अधिकारियों लिए भी अच्छा नहीं है। बीएसए ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक में जाकर निरीक्षण के दौरान बच्चों से सामान्य ज्ञान की बातें पूछी जाएंगी। यदि बच्चों ने बताया कि उन्हें शिक्षक नहीं पढ़ाते या बताते हैं तो संबंधित शिक्षक के साथ- साथ खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक अभी से बच्चों पर ध्यान देना शुरू कर दें।

No comments:
Write comments