उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों की पदोन्नति की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। शुक्रवार को अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने नेतृत्व में पदाधिकारी व शिक्षक क्रमिक धरने पर बैठे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल 302 पद रिक्त हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय में 235 पद प्रधान अध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 67 पद सहायक अध्यापक के रिक्त हैं। कहा कि 270 पदों पर पदोन्नति की जा सकती है। बीएसए पदोन्नति करने से पीछे हट रहे हैं। साथ ही कहा कि जब तक पदोन्नति नहीं की जाती, संघ पदाधिकारी धरने से नहीं उठेंगे। धरना नहीं है न्यायोचित : बीएसए संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि धरना बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है। बताया कि अब भर्तियां और पदोन्नति आरटीई एक्ट के तहत हो रही हैं। एक्ट में प्रावधान है कि जिस स्कूल में छात्र संख्या 150 से ऊपर होगी वहीं हेडमास्टर के पद होंगे। इस एक्ट के तहत गणना करेंगे तो 499 शिक्षक सरप्लस पाए जाएंगे, जिनको पदावनत (डिमोशन) करना पड़ेगा।
No comments:
Write comments