गोरखपुर कार्यालय संवाददाताबेसिक शिक्षा विभाग में लम्बे समय से चल रहा सम्बद्धता का ‘खेल’ अब उजागर होने लगा है। सालों पहले बीएसए के अलावा खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने भी नियमों को ताक पर रखकर शिक्षकों की सुविधा के मुताबिक स्कूलों से सम्बद्व कर दिया था। मामला तब सामने आया जब मंगलवार को सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने भटहट ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण किया। दो शिक्षिकाओं की सम्बद्धता नियम विरुद्व मिलने पर उन्होंने बीईओं की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल उठाया।एडी बेसिक डा. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि भटहट ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद के निरीक्षण के दौरान शिक्षिका प्रतिभा कुमारी सम्बद्ध पायी गईं। उनकी मूल तैनाती बेलघाट ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोहनाग में है। वहीं शिक्षिका गुंजन सिंह भी सम्बद्धता के आधार पर विद्यालय में पढ़ाते मिली। उनकी मूल तैनाती पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में है। एडी बेसिक ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं की औरंगाबाद विद्यालय में सम्बद्धता शासन की मंशा के विपरीत है।तत्कालीन खण्ड शिक्षा अधिकारी भटहट जर्नादन यादव द्वारा नियम विरुद्व सम्बद्ध किया गया है। एडी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखकर खण्ड शिक्षा अधिकारी और शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। .
No comments:
Write comments