DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, June 14, 2016

समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बेमियादी अनशन पर बैठे मैग्सेसे विजेता संदीप पाण्डेय के समर्थन में सड़क जाम, प्रदर्शन,जिला प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन ख़त्म

प्रदेश में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बेमियादी अनशन पर बैठे मैग्सेसे विजेता और सोशलिस्ट पार्टी(इण्डिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप पाण्डेय के समर्थन में सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सीएम आवास का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारी को पुलिस ने अम्बेडकर प्रतिमा के सामने रोक लिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए। जिला प्रशासन के अधिकारी के आश्वासन बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। गांधी प्रतिमा पार्क में संदीप पाण्डेय पिछले आठ दिन से अनशन पर बैठे हैं। सोमवार को कार्यकर्ता सीएम आवास की ओर कूच करने लगे। जैसे ही ये लोग हजरतगंज चौराहा पहुंचे वहां पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इससे जाम की स्थिति बन गई। पार्क रोड की ओर जाने वाले वाहनों को राजभवन मार्ग की ओर मोड़ा जाने लगा। मामला तूल पकड़ता देख जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी गांधी प्रतिमा पार्क लौट गए। अनशनकारी संदीप पांडे का कहना है कि 18 अगस्त 2015 को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने सरकारी वेतन पाने वाले, जन प्रतिनिधियों व न्यायाधीशों के बच्चों को सरकारी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से पढ़ाने का फैसला दिया था। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के इस फैसले को प्रदेश सरकार को छह माह में लागू करने का आदेश था। बावजूद इसके अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में उच्च वर्ग के बच्चों के पढ़ने से यहां की शिक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त हो जाएगी। साथ ही गरीब बच्चों को भी गुणवत्तापूर्व शिक्षा मिल पाएगी।

4 comments:
Write comments