DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, June 14, 2016

सीतापुर : परिषदीय विद्यालयों में परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन से गुरुजनों को मिलेंगी मुक्ति, अब NGO के हवाले होगी गुरुकुल की रसोई

परिषदीय विद्यालयों में परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन से गुरुजनों को मुक्ति मिलने जा रही है। मध्यान्ह भोजन बनवाने की जिम्मेदारी अब स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) की दी जाएगी। मध्यान्ह भोजन बनवाने में प्रधानाध्यापक को आने वाली परेशानी तथा शिक्षण कार्य प्रभावित होने के कारण प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस बाबत मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक ने प्रदेश के सभी बीएसए को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। जिसमें एनजीओ का चयन टेंडर प्रक्रिया द्वारा अपनाने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा तहतानिया मदरसों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र- छात्रओं को मध्याह्न भोजन परोसा जाता है। सोमवार से शनिवार तक किस दिन क्या भोजन बनाया जाएगा इसका मेन्यू तय है। इसके बनवाने की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक की होती है। एमडीएम में एक दिन दूध बटने तथा मौसमी फल वितरण का फरमान आने के बाद प्रधानाध्यापकों की दुश्वारियां और भी बढ़ गई हैं।

शिक्षकों का तर्क है कि वह एमडीएम के लिए सामग्री खरीदने व बनवाने में शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। गुरुजनों का दर्द कई बार अफसरों के निरीक्षण और धरना-प्रदर्शन के दौरान उभर आता है। शिक्षक संगठनों ने भी समय-समय पर मध्याह्न भोजन बनवाने की जिम्मेदारी उनसे हटाने को आवाज बुलंद की है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मध्याह्न भोजन बनवाने की कमान अब एनजीओ के हवाले की जाएगी।

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक कुंवर डीबीबी सिंह ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस बाबत पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि सर्वाधिक प्रसार वाले दो समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कराकर एनजीओ का चयन करें। इतना ही नही निविदा को एनआइसी की वेबसाइट पर भी डाला जाएगा।

No comments:
Write comments