संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का मांगा विवरण, कैशलेस चिकित्सा की तैयारी
प्रयागराज । प्रदेश सरकार सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, कार्मिकों को बड़ी राहत देते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में एडेड संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों व कार्मिकों का भी विवरण जुटाया जा रहा है।
इस संबंध में उप शिक्षा निदेशक (संस्कृत) रामाज्ञा कुमार ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 30 अप्रैल को पत्र लिखा है। एडेड माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराने के लिए एक प्रारूप भी जारी किया गया है।
पत्र का विषय अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षक/शिक्षणेतर कर्मचारियों को निश्शुल्क कैशलेस सुविधा दिए जाने के संबंध में है। पत्र में बताया गया है कि इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग में जनपद स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पोर्टल पर प्रमाणन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उप निदेशक संस्कृत ने बताया है कि विवरण उपलब्ध होने के बाद निदेशक को अवगत कराया जाएगा।
No comments:
Write comments