DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, September 17, 2016

लखीमपुर खीरी : 14 शिक्षक निलंबित, दो होंगे बर्खास्त, बीएसए ने निरीक्षण के बाद दो प्रधानाध्यापकों की कार्रवाई, एबीएसए के खिलाफ भी शासन को लिखा

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला ने तहसील मोहम्मदी क्षेत्र के डेढ़ दर्ज से अधिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 14 शिक्षक बगैर सूचना के गैर हाजिर मिले। बीएसए ने गैर हाजिर मिले 14 शिक्षकों को निलंबित करने और दो शिक्षकों के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। निरीक्षण में मिली स्कूलों की हालत पर बीएसए ने माना है कि खंड शिक्षा अधिकारी और एबीआरसी ने निरीक्षण में लापरवाही व शिथिलता बरती है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार कार्य व्यवहार के प्रति उन्होंने शासन को अवगत करा रहे हों वहीं चार एबीआरसी काजिम अहमद, सुभाष शुक्ला, दिनेश शुक्ला व योगेश वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी की है।अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन अहरित होने के मामले में रामनगर, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव गुप्ता की कार्यशैली भी संदिग्ध पाई गई है। बीएसए ने जांच के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को बीएसए प्राथमिक विद्यालय बौआ पहुंचे वहां से सहायक अध्यापक बेबी, सोमिता सिंघल व गीता गैर हाजिर मिले। बेला तुरसिया में सहायक अध्यापक रजनी व कोमल त्यागी 12 सितंबर से बगैर आकस्मिक अवकाश लिए गायब हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुर नगर में भी 12 सितंबर से सहायक अध्यापिका मोनिका रानी बगैर सूचना गैर हाजिर मिली। उपस्थित पंजिका खाली छोड़ रखी गयी थी। इसके लिए प्रधान अध्यापक समी तुल्ला खां को दोषी मानते हुए कार्रवाई की गई है। प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर में सहायक अध्यापक जितेंद्र सिंह दो दिसंबर से अनुपस्थित पाए गए। नवंबर 2015 में कार्यभार ग्रहण किया था। बीएसए ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में जैती फिरोजपुर में प्रधानाध्यापक राकेश व सहायक अध्यापक अजय के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई। जैती फिरोज में प्रधानाध्यापक पुनीत वर्मा हस्ताक्षर बना कर कहीं चले गए थे। फल वितरण पंजिका पर प्रतिदिन फल वितरण का अंकन था। बच्चों ने बताया एक दिन भी फल नहीं मिला। सहायक अध्यापक रेनू भारतीय 12 सितंबर से गैर हाजिर पाई गई। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित दो लोगों के विरुद्ध निलंबन और लगातार अनुपस्थित शिक्षिका उपमा तिवारी की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। बरबर में लगातार अनुपस्थित चल रही शिक्षिका रश्मि मित्तल की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक विद्यालय पाल के 12:40 पर बंद पाया गया। सहायक अध्यापक अंजलि रानी, मीनाक्षी व सपना को निलंबित किया जा रहा है

No comments:
Write comments