बीटीसी प्रशिक्षण हेतु चयनित अभ्यर्थियों को कालेज आवंटन में अनियमितता और छात्रों को हो रही परेशानी की शिकायत पर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को डायट परिसर में आकस्मिक छापा मारा। छात्रों को बुलाकर समस्याएं सुनीं। हेल्प काउंटर खोलकर निस्तारण का निर्देश दिया। महिलाओं को तहसील के सुविधा के अनुसार नजदीक का विद्यालय आवंटित करने को कहा। बीटीसी प्रवेश हेतु कालेजों के आवंटन में बड़े पैमाने पर धांधली किए जाने तथा महिला अभ्यर्थियों को भरे गए विकल्प का विद्यालय न देकर दूर-दराज भेजने की शिकायत जिलाधिकारी को मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कार्यालय पर आकस्मिक छापा मारा। बीटीसी के अध्ययनरत छात्रों द्वारा प्रवेश संबंधी कार्य लेने और महिला अभ्यर्थियों को विकल्प से हटकर विद्यालय आवंटित करने पर नाराजगी जताई। कार्यालय के बाहर खड़े एक-एक अभ्यर्थी को बुलाकर समस्या के बारे में पूछा। अधिकांश ने मूल अभिलेख वापस न किए जाने व कालेज आवंटन में अनियमितता की बात कही। कार्यालय के एक बाबू द्वारा बीटीसी कालेजों के छात्र-छात्रओं के आवंटन के नाम पर पचास-पचास हजार रूपये मांग की भी शिकायत किया। डीएम ने समस्याओं के समाधान व मूल अभिलेख वितरण हेतु एक-एक काउंटर खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने आलमारी में बंद प्रवेश संबंधी अभिलेखों को देखा। प्राचार्य से प्राइवेट विद्यालयों में आवंटित सीटों का डाटा डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
No comments:
Write comments