DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, September 25, 2016

गोरखपुर : स्कूली बच्चे वेबसाइट पर देंगे ऊर्जा संरक्षण का संदेश, 14दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत


वेबसाइट के जरिये स्कूली बच्चे ऊर्जा संरक्षण का संदेश देंगे। स्कूली बच्चों में जागरूकता पैदा करने के लिए शासन ने वेबसाइट बनायी है। इसमें अधिक से अधिक स्कूली बच्चों के साथ अन्य नागरिकों का पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकृत लोगों को वेबसाइट से स्वजनित प्रमाण पत्र मिलेगा। वेबसाइट पर बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी और प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया जाएगा। बच्चे ऊर्जा संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करेंगे और इस बारे में अपनी कल्पना को व्यक्त कर स्वच्छ, हरित व ऊर्जा दक्ष भविष्य निर्माण की बात समझाएंगे। शासन ने इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों, बेसिक शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाचार्यो के साथ यूपी नेडा और जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पेंटिंग प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित होगी। पहली श्रेणी कक्षा 4,5,6 और दूसरी श्रेणी कक्षा 7,8,9 के छात्रों की होगी। पंजीकरण पर कराया जा सकेगा।नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन पेंटिंग प्रतियोगिता की नोडल एजेंसी होगी। दरअसल ऊर्जा संरक्षण अभियान उत्तर प्रदेश शासन के विकास एजेंडा वर्ष 2016-17 में शामिल है। विशेष जानकारी के लिए गोरखपुर-महराजगंज के नेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी सीताराम सिंह (मोबाइल नंबर 9415609046) से संपर्क किया जा सकता है।अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण और पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सेदारी कराने वाले प्रदेश के पांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य पुरस्कृत होंगे। उन्हें शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा यूपी नेडा के पांच जिला स्तरीय अधिकारी और पांच जिलाधिकारियों को भी पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। पुरस्कार वितरण 14 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे।

No comments:
Write comments