DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, September 25, 2016

इलाहाबाद : अक्टूबर माह में 5.15 लाख को मिलेंगे बैग , 30 सितंबर तक देनी है शासन को सूची, ब्योरा मिलने पर ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया, तभी जारी होगा क्रय आदेश

इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अक्टूबर माह में नए बैग मिलने की उम्मीद जग गई है। शासन ने हर जिले के परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की कक्षावार सूची मांगी है। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की अलग और छह से आठ तक के बच्चों की अलग-अलग सूची भेजी जाएगी। इस बार कक्षाओं के हिसाब से बच्चों को अलग-अलग आकार के बैग वितरित किए जाएंगे। इस बार सरकार ने हर बच्चे को बैग वितरण के आदेश दिए हैं।


पहले बालिकाओं व एससी वर्ग के बालकों को बैग वितरण होते थे। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राइमरी के 2477 और उच्च प्राथमिक 1001 स्कूल हैं, जिनमें करीब 5 लाख 15 हजार 635 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।


बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि शासन को 30 सितंबर तक सूची शासन को भेजनी है। इसके बाद ही टेंडर प्रक्रिया और बैग के क्रय आदेश जारी हो पाएंगे। उम्मीद है कि अक्टूबर में बच्चों को बैग मिल जाएंगे। बताया कि शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार योजना क्रियान्वित कर रही है। ताकि अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें।

No comments:
Write comments