DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, September 25, 2016

कुशीनगर : पल्स पोलियो अभियान को लेकर हुई बैठक, आज खुलेंगे समस्त पोलियो बूथ वाले स्कूल

विकास भवन सभागार में शनिवार को पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक हुई, जहां अभियान को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ केदारनाथ सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान राष्ट्रीय अभियान है। इसकी सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी-शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का पालन करें, जिससे कि अभियान को सफल बनाया जा सके। सीडीओ ने कहा कि अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। बूथ पर आने से वंचित रह गए बच्चों को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंच उन्हें यह दवा पिलाने का कार्य करेंगे। ताकि पोलियो मुक्त भारत का निर्माण किया जा सके। बैठक के दौरान डिप्टी सीएमओ लाल बहादुर सिंह, ताहिर अली, एसपी सिंह, बीएसए पन्ना लाल, जिविनि ओपी राय आदि उपस्थित रहे।

आज खुलेंगे पोलियो बूथ वाले स्कूल
पडरौना जनपद के समस्त पोलियो बूथों वाले ऐसे सभी परिषदीय विद्यालय 25 सितंबर रविवार को सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक खुले रहेगे। ऐसे स्कूलों पर कार्यरत सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षक, अनुदेशक, रसोईया आदि मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पन्ना राम गुप्ता ने दी।

No comments:
Write comments