नियमितीकरण को लेकर बिफरे मदरसा शिक्षक
कहा, सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं
बहराइच : मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारियों की बैठक मुहल्ला बड़ीहाट स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के महामंत्री रईस अहमद खां ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की उपेक्षा लंबे समय से की जा रही है।लगभग 21 वर्षों से कार्य कर रहे मदरसा शिक्षकों को नियमित नहीं किया जा रहा है, जबकि इस योजना के काफी बाद शुरू की गई कई योजनाओं को प्रदेश सरकार के प्रयासों से स्थाई कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कभी समय से शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया जाता है, जिससे शिक्षक हमेशा आर्थिक तंगी का शिकार रहते हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से शिक्षकों को नियमित करने की मांग को सरकार नजरंदाज कर रही है और इस सौतेले रवैए को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मुहम्मद आरिफ, शाकिर अली, वहीद अहमद, मुहम्मद जमीर, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद शाहिद अख्तर व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
No comments:
Write comments