एसपी से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल
बहराइच : नंदवल कांड में शिक्षकों पर हुई कार्रवाई को लेकर शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिलकर शिक्षकों को फर्जी फंसाए जाने की बात कही। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष विद्या विलास पाठक, जिलाध्यक्ष वसी अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष राजमणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री ओमप्रकाश शुक्ला, यागुवेंदर यादव ने एसपी सालिक राम वर्मा से मुलाकात की। शिक्षकों ने कहा कि नंदवल कांड में हुए बवाल के समय शिक्षक हरिशंकर वर्मा व सुरेंद्र गौड़ घर पर मौजूद नही थे। उनका कोई विवाद भी नहीं था।घटना के बाद जब अधिकारी गांव में आये तो शिष्टाचार के तहत शिक्षक ने जलपान की व्यवस्था की। अधिकारियों के समक्ष मौजूद रहे। वह घटना में संलिप्त नहीं थे, इसलिए नि¨श्चत होकर अपने घर में सो रहे थे। पुलिस उनके घर पहुंच कर धमकाकर गिरफ्तार कर लिया, जिससे शिक्षकों का परिवार सकते में है। शिक्षकों के खिलाफ हुए साजिश की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। इस मौके पर बाबूलाल, सुशील कुमार, फुरकान, कलीम, वलीउर्रहमान, जमाल अजहर, जिलेदार वर्मा, निरंकार सिंह, सनतकुमार, हृदयराम, विलाल अहमद अंसारी आदि रहे।
No comments:
Write comments