DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, September 17, 2016

पीलीभीत : बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव करेंगे मामले की जांच, तीन साल से वेतन से काटी गई ऋण की रकम की शिकायत, प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री को भेजी गई थी शिकायत

  तीन सालों से वेतन से काटी गई फंड की रकम मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर मुख्यमंत्री के सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को जांच करने के आदेश दिए हैं। मामले की प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिकायत की थी। जिले के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आठ अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली से शिकायत की थी। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को शासन के आदेश के बाद भी कभी पहली तारीख को वेतन नहीं मिलता है। वेतन विलंब न हो। इसके लिए आनलाइन व्यवस्था चार साल पहले की गई थी। इसके बावजूद शिक्षक नेताओं को अपना वेतन पाने के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ता है। सेवानिवृत्त शिक्षकों को फंड के चेक नहीं दिया जा रहा है। चेक ट्रेजरी में पड़े हुए हैं। यह कहा जा रहा है कि फंड के खातों में पैसा ही नहीं है। शिक्षकों के फंड से ऋण देने में चक्कर लगाते लगाते चप्पलें घिस जाती है। वित्त एवं लेखा विभाग से ट्रेजरी तक काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं। फिर भी समय से फंड से ऋण नहीं मिल पाता है। चार साल से शिक्षकों के वेतन से काटी गई फंड की रकम की लेखा पर्ची नहीं दी गई। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश शासन को मामले की जांच कर वित्त एवं लेखा व कोषागार के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जिस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने प्रमुख सचिव वित्त व प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से जांच रिपोर्ट तल की है। मुख्यमंत्री के सचिव ने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दया शंकर, मंत्री उमेश गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार सिन्हा को कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है।

No comments:
Write comments