बीएसए ने लिया चार्ज नये बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद्रा ने शुक्रवार दोपहर बाद निर्वतमान बीएसए संजय कुमार कुशवाह से चार्ज ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता परिषदीय स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाना, स्कूलों में शिक्षा का माहौल तैयार कर गुणवत्ता को बढ़ाना, सरकारी योजनाओं का ठीक से पालन करना व शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करना रहेगा।
No comments:
Write comments