गोसाईंगंज के गुमानी खेड़ा प्राथमिक स्कूल में महीने के आखिरी शनिवार को आठ छात्रों का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने केक काटा तो टीचर्स ने बच्चों को गिफ्ट दिए। हैप्पी बर्थडे के साथ तालियां बजीं तो बच्चे काफी खुश नजर आए।
गुमानी खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अनिल वर्मा की अगुवाई में बच्चों की बाल सभा का अयोजन किया गया। इसमें बच्चों को दो ग्रुपों में बाटंकर क्षेत्र में फैल रही बीमारी पर चर्चा करवाई गई। एक समूह के बच्चों ने जहां लोगों को डेंगू की बीमारी के बारे में और उससे बचाव के उपाय बताये।
वहीं दूसरे समूह ने वायरल बुखार की बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। बाल सभा सभा के दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता और अन्य सभाओं से बच्चों के अन्दर का हुनर दिखाई पड़ता है। इचवलिया प्राथमिक स्कूल में भी बच्चों का जन्मदिन मना।
No comments:
Write comments