बेसिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं 15 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी। विद्यालयों में परीक्षाओं के संबध में बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव अजय सिन्हा ने बीएसए को पत्र भेजा है। सचिव की ओर से पत्र भेजे जाने के बाद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी गई है। विद्यालयों में वर्तमान शैक्षिक सत्र अप्रैल में शुरू हुआ है। शैक्षिक सत्र शुरू हुए छह माह का समय गुजर चुका है। ऐसे में विभाग ने विद्यालयों में छमाही परीक्षाएं कराने का फरमान जारी कर दिया है। सचिव ने पत्र भेजते हुए कहा है कि सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्रों की छमाही परीक्षाएं 15 अक्टूबर से कराई जाए। साथ हीं छमाही परीक्षाओं को 25 अक्टूबर तक संपन्न करा लिया जाए। सचिव की ओर से आदेश जारी होने के बाद विभाग परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी यादव ने बताया कि परीक्षाओं के पेपर तैयार करने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
No comments:
Write comments