उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2016 आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पांच अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। वहीं टीईटी आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। शासन की ओर से टीईटी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उप्र शासन में सचिव अजय कुमार सिंह ने टीईटी परीक्षा कार्यक्रम के संबध में पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन के लिए पांच अक्टूबर को दोपहर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर को शाम तक चलेगी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान हुई त्रुटियों में सुधार के लिए आवेदकों को पांच दिन का समय दिया जाएगा। आवेदक तीन से सात नवंबर के मध्य आवेदन पत्र की त्रुटियां सुधार सकेंगे। एक दिसंबर के बाद में आवेदकों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। वहीं 19 दिसंबर को टीईटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पाली में होगी।
No comments:
Write comments