वर्षो से मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक कार्य कर रहे शिक्षक, लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लॉटरी खुलने की उम्मीद जाग गयी है। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से स्थाई मान्यता वाले उन स्कूलों की सूची मांगी है, जिनका नाम स्थाई मान्यता की अ सूची में है। शासन के निर्देश मात्र से ऐसे स्कूलों में सेवारत कर्मचारियों में उत्साह छा गया है। उधर बेसिक शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यो से दो दिन के अंदर स्थाई मान्यता की प्रति व स्कूल में पद सृजन का ब्योरा मांगा है। गौरतलब रहे कि वर्ष 2006-07 में सरकार ने जूनियर हाईस्कूलों को ग्रांट इन एड दी थी। जिसके बाद से अब तक अवशेष स्कूल अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने एक बार फिर पदों व स्कूलों का ब्योरा जुटाना शुरू किया है तो इन स्कूलों से जुडे लोगों में उत्साह छा गया है। उधर सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष लवकुश यादव ने बैठक करके सभी स्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों की पत्रवली तैयार कर विभाग में जमा कराने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
No comments:
Write comments