DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 19, 2016

बस्ती : कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में डीएम को मिलीं ढेरों कमियां, बीएसए को दिया दुरुस्त कराने का निर्देश

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल तहसील दिवस से उठकर अचानक कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने विद्यालय का कोना-कोना देखा। खराब पंखे, लटकते तार, गंदा शौचालय, भोजनालय में सफाई का अभाव, कमजोर इनवर्टर व खराब टीवी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल बीएसए मनीराम सिंह को जल्द से जल्द ठीक करवाने का निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में खराब पड़े हैंडपंप व बालिकाओं को पढ़ने हेतु 3 किलो वाट की सोलर लाइट का इंतजाम क्षेत्रीय विधायक से मिलकर कराने को कहा। विद्यालय भवन की रंगाई-पोताई के बारे में पूछ-ताछ की। अधीक्षक रेनू शुक्ला ने बताया कि यहां बंदरों का आतंक अधिक है। बच्चों के समान व कपड़े उठा ले जाते हैं। बंदरों के हमले में कई छात्रएं घायल हो चुकी हैं। जिलाधिकारी ने छात्रवास की बालकनी में जाली लगवाने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पांडेय, खंड शिक्षाधिकारी संतोष कुमार पांडेय, सह समन्वयक अनिल कुमार पांडेय, गिरजेश सिंह मौजूद रहे।

No comments:
Write comments