DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 19, 2016

कुशीनगर : किताब मिली नहीं लेकिन परीक्षा शुरू, विभाग ने पूरा कराया परीक्षा का कोरम

परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा मंगलवार को अव्यवस्था के बीच शुरू हुई। बिना किताब के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे व परीक्षा में शामिल होने आए बच्चे इस व्यवस्था को लेकर उदास नजर आए। हालांकि विभाग व शिक्षकों ने इसकी परवाह किए बगैर परीक्षा का कोरम पूरा करा लिया। परीक्षा के दौरान अधिकांश जगहों पर पेपर-कापी समय से न मिलने की शिकायतें सामने आई। खुद जिम्मेदार भी इससे रुबरू हुए। स्कूलों के निरीक्षण पर निकले सामुदायिक सहभागिता रामचंद्र यादव प्रावि पकड़ी धूंस टोला पहुंचे। जहां परीक्षा के लिए निर्धारित समय सुबह 9.30 से पंद्रह मिनट की देरी पर 9.45 बजे तक बच्चों में कापी-पेपर नहीं बंटा था। निरीक्षण के दौरान शिक्षक अतुल कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति भी कम मिली। प्रावि मिल्की में भी परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो पाई। यहां दस बजे बच्चों में पेपर वितरित हुआ। बच्चों की उपस्थिति कम मिली, शिक्षक उपस्थित मिले। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय कसिया में नामांकित 47 बच्चों के सापेक्ष महज 30 बच्चे उपस्थित मिले। यहां साक्षी के हस्ताक्षर कराए बिना ही पेपर खोल दिया गया था। इतना ही नहीं यहां तैनात शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह द्वारा बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर पर स्वयं हस्ताक्षर बनाकर फर्जी उपस्थिति दर्शायी गई थी। सामुदायिक सहभागिता रामचंद्र यादव ने कहा कि निरीक्षण उपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दिया गया है। बता दें कि आयोजित परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा दो से कक्षा पांचवीं तक के छात्रों की हिन्दी लिखित व मौखिक की परीक्षा हुई। इसी तरह कक्षा छह से आठवीं के छात्रों की हिंदी प्रथम व द्वितीय विषय की परीक्षा हुई। कक्षा एक के छात्रों की केवल मौखिक परीक्षा होनी है। इस क्रम में उनकी मौखिक परीक्षा हुई। उल्लेखनीय है कि परिषदीय स्कूलों में किताब उपलब्ध न होने से स्कूलों में नामांकित बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे ही चल रही थी। हाल के दिनों में उपलब्ध हुए किताबों का वितरण विभाग द्वारा कुछ स्कूलों पर एक सप्ताह पूर्व कराया गया तो कुछ जगहों पर एक दिन पूर्व। ऐसे में परीक्षा में शामिल बच्चों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

आज होने वाली परिषदीय परीक्षा टली
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पन्ना राम गुप्त ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि बुधवार को करवा चौथ का व्रत होने के चलते इस दिन होने वाली अर्ध वार्षिक परीक्षा टाल दी गई है। आज होने वाली परीक्षा अब 25 अक्टूबर को संपन्न कराई जाएगी।

No comments:
Write comments