देवरिया : डीएम ने की कड़ी कार्यवाही : पांच बीएलओ को किया निलंबित , सात को दी चेतावनी
जागरण संवाददाता, देवरिया : विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा शुक्रवार को जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने शिविर कार्यालय पर की। समीक्षा के दौरान सलेमपुर व बरहज की प्रगति खराब पाए जाने पर पांच बीएलओ को निलंबित करने तथा सात बीएलओ को चेतावनी देने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। डीएम ने समीक्षा के दौरान पाया कि सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 122 के बीएलओ जमाल अहमद, 123 नंबर बूथ के मु. शाहिद, बूथ नंबर 7 के बीएलओ व्यास तिवारी, पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 24 की बीएलओ मीरा यादव तथा बूथ नंबर 13 की बीएलओ किरन सिंह द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरती गई है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी बीएलओ को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार बरहज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 85 की बीएलओ फूलमति देवी, देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 268 की बीएलओ बबिता गुप्ता, बूथ नंबर 242 की बीएलओ सरोज वर्मा, बूथ नंबर 233 की बीएलओ सरोज देवी, बूथ नंबर 252 की बीएलओ सुमन वर्मा, बूथ नंबर 266 की बीएलओ अंजू महरा तथा बूथ नंबर 300 की बीएलओ अनिता को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया है।
No comments:
Write comments