DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, October 4, 2016

संभल : शासन स्तर पर हुआ बर्तन खरीदने का टेंडर, मिड-डे-मील खाने के लिए बच्चों को मिलेंगे बर्तन

मिड-डे-मील का खाना खाने के खाने के लिए अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बर्तन मिलेंगे। अभी तक बच्चे अपने घर से ही बर्तन ले जाने पड़ते थे। बर्तन खरीदने के लिए प्रदेश स्तर पर टेंडर हो गया है। जनपद से बच्चों की संख्या भी भेज दी गई है। स्कूलों को शीघ्र ही बर्तन मुहैया कराए जाएंगे। परिषदीय विद्यालय में बच्चों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। अभी तक बच्चे मिड-डे-मील के लिए अपने घरों से बर्तन लाते थे, लेकिन अब बच्चों को अपने घरों से बर्तन नहीं लाने पड़ेंगे। सरकार की ओर से स्कूल में बच्चों को बर्तन मुहैया कराएं जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समन्वयक मिड-डे-मील दीनदयाल शर्मा ने बताया कि जनपद के बच्चों की संख्या भेज दी गई है। बर्तनों का टेंडर प्रदेश स्तर पर हो गया है। ब्लाक पर बर्तन पहुंचेंगे। वहीं से ही विद्यालयों को भेजे जाएंगे। खाना खाने के लिए एक बच्चे को एक गिलास व एक थाली मिलेगी। नवंबर माह में बर्तन स्कूलों में पहुंचने की सम्भावना है।

No comments:
Write comments