DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, October 24, 2016

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में छापा, मिलीं खामियां, डीएम फैजाबाद के निर्देश पर बनाई गई टीमों ने विद्यालयों में किया सघन निरीक्षण, अफसरों ने विद्यालय में ही किया दोपहर का भोजन

जिले के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में प्रशासनिक टीमों ने रविवार को छापा मारा। सभी विद्यालयों में छात्रओं को दी जाने वाली सुविधाओं की पड़ताल हुई। देर शाम तक अधिकारी विद्यालयों में जमे रहे। सभी अधिकारियों ने कई ¨बदुओं पर जांच आख्या तैयार की। इस दौरान कुछ विद्यालयों में खामियां मिली। स्कूलों में ही अधिकारियों ने दोपहर का भोजन भी किया। जानकारी के अनुसार कई विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा, यूनीफार्म वितरण, दैनिक सामग्री मुहैया कराए जाने में लापरवाही सामने आई।

जिलाधिकारी विवेक के निर्देश पर छापेमारी का अभियान चला। इसके लिए सीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। मिल्कीपुर, अमानीगंज, हरिंग्टगंज, मवई, रुदौली, बीकापुर, तारुन, पूरा, मया व सोहावल के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एसडीएम व तहसीलदारों की टीम ने छापा मारा। इस दौरान सभी ने घंटों छात्रओं व स्टाफ की हाजिरी, शयन कक्ष का हाल, रजाई, गद्दा, बेडसीट तख्त, भोजन, खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, पाठ्य पुस्तक, स्टेशनरी, भवन, किचन, शौचालय, बिजली, जनरेटर की दशा, चिकित्सीय जांच का हाल, सब्जी, बालिकाओं की सुरक्षा, वार्डेन-टीचर की मौजूदगी समेत कई तथ्यों की पड़ताल हुई। अमानीगंज संवाद सूत्र के अनुसार अमानीगंज के सरैया स्थित स्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान टीचर शिखा सिंह व सहायक रसोइया दुर्गावती अवकाश पर थी। 100 में से 30 छात्रएं गैरहाजिर मिली। यहां क्लास रूम में फर्नीचर नहीं मिला। यूनीफार्म व जूता व अन्य सामग्री छात्रओं को नहीं दी गईं। बीएसए योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर निरीक्षण किया गया है।

No comments:
Write comments