DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, October 24, 2016

पुरानी पेंशन बहाली : शिक्षकों ने निकाला कैंडिल मार्च, 13 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन की दी चेतावनी

पेंशन बचाओ मंच (अटेवा) के बैनर तले रविवार की शाम शिक्षकों ने कैंडिल मार्च निकालकर ज्ञानपुर नगर का भ्रमण किया। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग उठाई। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो 13 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा।

एक मात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर दुर्गागंज रोड त्रिमुहानी जुटे शिक्षकों ने कैंडिल जुलूस निकालकर राजा पार्क, शीतल पाल तिराहा होते हुए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप पहुंचे। जहां समापन किया गया। इस दौरान शिक्षक पेंशन बहाल करो का नारा लगाते चल रहे थे।

वक्ताओं ने कहा कि पेंशन ही बुढ़ापे का सहारा होती है। जिसे बंद कर सरकार ने अन्याय किया है। चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो 13 नवंबर को प्रदर्शन के पश्चात शिक्षक आंदोलन को विवश होंगे। मार्च में जिला संयोजक मनीष शुक्ल, र¨वद्र कुमार, निशांत यादव, संतोष यादव, आनंद उपाध्याय, अरुणयति, शिवम श्रीवास्तव, राकेश यादव, मनोज कुमार आदि थे।

No comments:
Write comments