संवाद सहयोगी, हाथरस : बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं बीएलओ की ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। बूथों पर बीएलओ ढूंढ़े नहीं मिलते, इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार अधिकारियों के स्तर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 1विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, अधिकारी भी सक्रिय होरहे हैं। विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी है। शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी दी गई है, लेकिन तमाम बीएलओ अपने कार्य को गंभीरता से नहीं कर रहे हैं। बीएलओ का कार्य है कि वे अपने क्षेत्र में जाकर नए मतदाता, नाम संशोधन आदि का कार्य करें लेकिन बीएलओ ड्यूटी के नाम पर वे अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं। 1रविवार के दिन बीएलओ को अपने बूथ पर बैठकर लोगों की परेशानी सुननी चाहिए और उनका निस्तारण कराना चाहिए। रविवार को शहर में कई बूथों पर बीएलओ नदारद रहे।

No comments:
Write comments