DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, October 9, 2016

कुशीनगर : न्याय पंचायत स्तर पर परिषदीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, खेलकूद में अव्वल बच्चे हुए पुरस्कृत

विकास खंड कसया के न्याय पंचायत मुंडेरा रतनपट्टी के विद्यालयों की पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा झुंगवा में बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को आयोजित हुआ। प्राथमिक वर्ग के बालिकाओं के 100 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय पकवाइनार की सरिता प्रथम व आंचल द्वितीय रहीं। 50 मीटर की दौड़ में पकवाइनार की अनू प्रथम व शामपुर की रीतू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा झुंगवा की निक्की प्रथम व छेरिहवां की काजल द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में लोकनाथ प्रथम व रीशु द्वितीय रहे। बालकों की कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा झुंगवा व बालिकाओं में छेरिहवां को प्रथम स्थान मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष पीयूष चतुर्वेदी ने फीता काट कर किया। चतुर्वेदी ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। इस अवसर पर विशिष्ट शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजेश शुक्ल, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री नीरज श्रीवास्तव, एनपीआरसी अमला प्रसाद, आनंद भूषण, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद चौबे, विद्या भूषण, हरींद्र शर्मा, शशिकला सिंह, अमिता चौधरी, संगीता सिंह, परशुराम सिंह, शिवांगी पांडेय आदि मौजूद रहे।

खड्डा विकास खंड के न्याय पंचायत पड़रही के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समन्वयक हरीलाल व ग्रामप्रधान नीरा चौरसिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पड़रही प्राथमिक विद्यालय परिसर में छितौनी पूर्वी, कटाई भरपुरवा, अजरुन छपरा, खैरी पूर्वी व पश्चिमी, बेलवनिया, पड़रही, धनहा, दुसाधी पट्टी, तिनबरदहा सहित कुल 25 विद्यालयों से आए बच्चों ने 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी, संगीत आदि में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान चौरसिया ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है। प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। समन्वयक हरीलाल ने कहा कि जीवन में खेल का काफी महत्व है। इससे शारीरिक विकास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान उदय सिंह, अंजना शर्मा, गिरजेश कुमार, अमित कुमार, रामप्रवेश, व्यास यादव, अजय कुमार, धर्मराज, विनोद कुमार, कृष्णमुरारी, अनीता, कौसेन अली, व्यायाम शिक्षक विवेक शरण यादव आदि मौजूद रहे।

 रामकोला विकास खंड के रामपुर बगहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें दौड़, पीटी व कूद में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागी जनपदीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस दौरान एनपीआरसी श्यामसुंदर पासवान, राजबल्लभ सिंह, विजयलक्ष्मी पांडेय, सर्वेश पांडेय, नसीमा खातून, अमृता पटेल, माहेश्वर मिश्र, राशिद अली, आनंद मल्ल, राजेश यादव, आलोक शुक्ला, संजय पासवान, राजेश गुप्ता, कबीर उस्मानी, संजय श्रीवास्तव, रिंकू कुमार, इरशाद अली, सुधाकर लाल, बलराम आदि मौजूद रहे।

मल्लूडीह, कुशीनगर में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय करमैनी प्रेमवलिया के क्रीड़ांगन में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुड़वा न्याय पंचायत के 43 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में करमैनी, प्रेमवलिया, अन्ध्या, बरवां की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत कर ब्लाक रैली के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एनपीआरसी राजेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान शिवेन्द्र शाही प्रतिभागियों से हाथ मिला कर किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, धमेंद्र गोंड, शैलेश तिवारी, नागेंद्र तिवारी, गौतमी, पूजा कटियार, अर्चना कुशवाहा, रीता कुशवाहा, महेश कुमार, मोना सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, सीमा मद्देशिया, जितेंद्र सिंह, रंजना सिंह, माया साव, रीता कुशवाहा, चंदा, मीनू, रेनू राय, चंद्रलता राय आदि मौजूद रहे।

No comments:
Write comments