सेवरही, कुशीनगर में छह माह पूर्व चयन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद नियुक्ति पत्र न मिलने से प्रेरकों में असंतोष व्याप्त है। डीएम को ज्ञापन भेज प्रेरकों ने तत्काल नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की है। प्रेरक भानु प्रकाश मिश्र, दुर्गेश श्रीवास्तव, विकास मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, अजय भारती, विकास तिवारी आदि प्रेरकों द्वारा हस्ताक्षरित व डीएम को भेजे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल को ही प्रेरकों को कार्य भार ग्रहण करा लिए जाने का आदेश था। इस क्रम में ग्राम शिक्षा समिति, ब्लाक शिक्षा समिति व जिला शिक्षा समिति द्वारा चयन की प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है, पर अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका।
No comments:
Write comments