राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0प्र0 जनपद ललितपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष - रविकांत ताम्रकार के प्रतिनिधित्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , ललितपुर श्री संतोष कुमार राय जी से मुलाक़ात कर शिक्षको की निम्न लिखित मांगो से अवगत कराकर शिक्षको की समस्याएं शीघ्र निस्तारित करने को कहा ।
( 1 ) - " अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण में अन्य जनपदों में स्थानांतरित शिक्षको की सेवा पंजिकायें व एल पी सी ( LPC ) अविलम्ब विभागीय बाहक या रजिस्टर्ड डाक द्वारा एक सप्ताह में भेजा जाना सुनिश्चित किया जाए । जिससे अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षको का , स्थानांतरित जनपदों में वेतन भुगतान होना सुनिश्चित हो सके । एवम भ्रष्टाचार को बढ़ावा न मिल सके " ।
( 2 ) - " 15,000 व 16,448 शिक्षक भर्ती के तहत जनपद - ललितपुर में नियुक्त नवीन शिक्षको के शैक्षिक प्रमाण पत्रो का सत्यापन कार्य शीघ्रति शीघ्र पूर्णकर नव नियुक्त शिक्षको व कार्यरत शिक्षको का माह - अक्टूवर 2016 का वेतन दीपावली के पूर्व भुगतान किया जाए ।
( 3 ) - " जनपद -ललितपुर में " प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के रिक्त पदों पर गतिमान पदोन्नति प्रक्रिया , सचिव बेसिक शिक्षा उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में " अध्यापक सेवा नियमावली 1981 के नियम -22 " के अनुपालनार्थ वरिष्ठता सूची मौलिक नियुक्ति तिथि / प्रथम नियुक्ति तिथि से तैयार कर शीघ्राति शीघ्र संपन्न की जाए । प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि - किसी भी कर्मचारी की पूरी सेवाकाल में मौलिक नियुक्ति तिथि एक ही होती है , 2 या 3 नही । दूसरे संवर्ग में पदोन्नति पर पदोन्नति के फलस्वरूप पदस्थापना होती है मौलिक नियुक्ति तिथि कदापि परिवर्तित नही होती । उन्होंने कहा कि मान0 सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालनार्थ पदोन्नति में किसी भी कर्मचारी को परिणामी ज्येष्ठता का लाभ नही दिया जा सकता है पदोन्नति तिथि से ज्येष्ठता सूची बनने से परिणामी ज्येष्ठता का लाभ दिया जाना मान0 सुप्रीम कोर्ट के आदेश / अध्यापक सेवा नियमावली की खुली अवहेलना है अत:वरिष्ठता सूची अध्यापक सेवा नियमावली -1981 के अनुपालनार्थ व सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दृष्टिगत रखते हुए मौलिक नियुक्ति से वरिष्ठता सूची तैयार कर शीघ्र पदोन्नतियां की जाए ।
( 4 ) - गलत ढंग से शिकायत कर्ताओ के ही किये गए प्रशासनिक स्थान्तरण को तत्काल निरस्त किया जाए ।
(5) - क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न कराने हेतु संगठनो द्वारा दी गई सहयोग धनराशि शासन द्वारा प्राप्त हो जाने पर शीघ्र ही वापिस की जाए ।

( 6 ) - मान0 हाईकोर्ट एवम् वित्तीय नियम के तहत वित्तीय अनियमितता व गंभीर अपराध सिद्ध होने व न्यायालय द्वारा सजा मिलने पर वेतन रोका जाता है क्योकि उस वेतन से उसके पूरे परिवार का भरण पोषण होता है अत: किसी भी शिक्षक का अकारण वेतन अवरूद्ध नहीं किया जाये ।
( 7 ) - प्रधानाध्यापक प्राथमिक / सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पदो पर विगत माह सितम्बर 2016 में की गई पदोन्नतियों के फलस्वरूप पदोन्नत शिक्षको के पदोन्नत वेतनमान का निर्धारण कर माह -अक्टूवर का वेतन भुगतान किया जाए ।
संगठन की उक्त मांगो को गंभीरता से दृष्टिगत करते हुए श्रीमान् जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय श्री संतोष कुमार राय ने उक्त सभी मांगो को शीघ्र ही निस्तारित कर पूर्ण करने को आश्वस्त किया ।

No comments:
Write comments