संवाद सूत्र, दादों : यहां दादों क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। गांव सांकरा में सरकारी स्कूल का गेट दीवार समेत गिर गया, जिसमें दबकर कक्षा एक के छात्र की मौत हो गई। हादसे के लिए गांव के लोग स्कूल प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं। हाल ही में बनी दीवार कैसे गिर गई? इसकी जांच की मांग भी कर रहे हैं। सोमवार सुबह सांकरा का ही सूरज (6) पुत्र राम अवतार शर्मा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गया था। स्कूल के मुख्य गेट के पास कई छात्र खेल रहे थे। वह भी वहां खेलने लग गया।



No comments:
Write comments