DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, December 6, 2016

फतेहपुर : परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के हेडमास्टर के लिए शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी, 108 पदों की रिक्त के सापेक्ष 337 की सूची, खबर के साथ देखें सूची और आदेश

फतेहपुर: लंबे समय से प्रमोशन पाने के लाभ में खड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं के अच्छे दिन आ गए हैं। विभाग ने तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं को लाभ देने के लिए अनंतिम सूची जारी कर दी है। तीन दिन के अंदर मिलने वाली आपत्तियों का निस्तारण करते हुए फाइनल सूची जारी करने का दावा किया है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और जूनियर विद्यालयों में सहायक अध्यापक का दायित्व निभाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमोशन का लाभ दिया जाना है। लंबे समय से इस लाभ के लिए आवाज उठती रही है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और मंत्री विजय त्रिपाठी के प्रतिनिधि मंडल ने भी वरिष्ठता सूची जारी करने के लिए बीएसए से कई चक्रों में मुलाकात कर सुस्त पड़े काम में तेजी लाने की मांग की थी। सोमवार को विभाग ने 337 शिक्षक-शिक्षिकाओं की अनंतिम सूची विभाग के नोटिस बोर्ड में चश्पा की तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस सूची में विभाग ने पड़ताल करते हुए 24 नवंबर 1997 तक के शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम पात्रता सूची में शामिल किए हैं। विभाग को जूनियर के लगभग 120 जूनियर स्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं।

शासनादेश का अनुपालन करते हुए विभाग को 10 फीसदी सीटें रिक्त रखनी होंगी। इस लिहाज से 108 पदों में प्रधानाध्यापकों का लाभ दिया जाना तय है। बीएसए विनय कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन के अंदर आपत्तियां दाखिल करनी होगी। जिसका निस्तारण करने के बाद फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।


No comments:
Write comments