सरोजनीनगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बगियामऊ में रसोइया पद पर काम कर रही राम दुलारी व मीना को पिछले पांच महीने से मानदेय नहीं मिला है। यही हालत ब्लाक के सभी 215 प्राइमरी स्कूलों व पूर्व माध्यमिक में कार्यरत रसोइयों का भी है। सरोजनी नगर ब्लाक में अक्षय पात्र फाउंडेशन के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में मिड डे मील के तहत भोजन का वितरण किया जाता है। इन विद्यालयों में तैनात रसोइयों को भी मानदेय अक्षय पात्र संस्था के द्वारा किया जाता है। यह रकम उनके खाते में सीधे भेजी जाती है। वही इस शत्र के शुरुआत से रसोइयों के खाते में संस्था के द्वारा पैसा नही भेजा गया है।जिससे रसोइयों का घर के खर्च चलना मुश्किल हो गया है।
No comments:
Write comments