*शीत लहर का प्रकोप*
*ठण्ड से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा विपरीत प्रभाव*
*शिक्षक संघ ने विद्यालय समय परिवर्तन की मांग की*
झाँसी :-उत्तर भारत इन दिनों शीत लहर और कोहरे के चपेट में है, जिससे आवागमन के साथ आम जन-जीवन भी प्रभावित हो रहा है। सबसे ज़्यादा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को ठण्ड से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को ज़मीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी होती है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों पर स्वेटर इत्यादि का अभाव भी रहता है। प्रदेश में कई जनपदों में भीषण ठण्ड को देखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन हो गया है। इसी सम्बन्ध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई ने जिलाधिकारी से परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग की है। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने 11 बजे से 3 बजे तक विद्यालयों का समय निर्धारित करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी जिलाधिकारी नामित ज्ञापन की प्रति देते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग छात्रहित में की है। इस दौरान ,संरक्षक सुनील पाण्डेय,महामंत्री संजीव तिवारी,कमलेश परिहार,भारत भूषण राय, शिवकुमार पाराशर,मुकेश वर्मा,अभिषेक उपाध्याय,,अब्दुल नोमान,,,,,, मौजूद रहे।
No comments:
Write comments