परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति होनी है। विभागीय अफसरों ने प्रमोशन की काउंसलिंग भी करा रखी है। लेकिन सूची जारी नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश है। पदोन्नति कराने की मांग को लेकर कई बार शिक्षक नेताओं ने अफसरों को ज्ञापन सौंपा था। शिक्षा विभाग के अफसरों ने दवाब में आकर आनन फानन विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारियों से वरिष्ठता की सूची मंगा कर शिक्षकों की काउंसिलिंग करा ली। शिक्षकों से संबंधित स्कूल का विकल्प भी भरा लिया लेकिन सूची नहीं जारी की। शिक्षकों का आरोप है कि अधिकारी जान बूझकर पदोन्नति की श्रेणी में आने वाले शिक्षकों की सूची नहीं जारी कर रहे हैं। पदोन्नति की सूची में आने वाले प्राइमरी के हेड को जूनियर में सहायक बनाया जाना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि जल्द ही पदोन्नति के दायरे में आने वाले शिक्षकों की सूची ब्लाक व नगर क्षेत्र कार्यालय में चस्पा करा दी जाएगी
No comments:
Write comments