यदि आप मां बनने वाली हैं अथवा आपकी सेवानिवृत्ति को महज छह माह का फिर इससे कम समय बचा है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस बार के विधान सभा चुनाव में आपको चुनावी ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। जिन लोगों की खुद की शादी हैं, या फिर जो लोग शारीरिक रूप से चुनाव ड्यूटी करने में असमर्थ हैं, उन लोगों को भी इस बार के विधान सभा चुनाव की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। इस नई व्यवस्था को जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) अमृत त्रिपाठी ने लागू किया है।
सनद रहे कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कुल 35,558 कार्मिकों का डाटा चुनाव ड्यूटी के लिए निर्वाचन आयोग के साफ्टवेयर पर फ्रिज किया गया है। इसमें 4,773 लोगों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के लिए विभागाध्यक्षों ने पहले से ही लिखित कारण दर्शा रखा है। इसके अतिरिक्त अन्य तमाम लोगों के भी विभिन्न कारणों से चुनाव ड्यूटी से मुक्त के लिए प्रार्थना पत्र आ रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक)/डीडीओ राजेश कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिए है कि संबंधित मामलों पर वह कार्रवाई प्रारंभ कर दें। जो लोग शारीरिक रूप से निर्वाचन ड्यूटी करने में असमर्थ हैं, गर्भवती महिलाएं, किसी की यदि खुद की शादी है, जिस कर्मी की सेवानिवृत्त होने में छह माह बचे है आदि तरह के कार्मिकों के चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जाना उचित रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के इस फैसले का विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।
No comments:
Write comments