बच्चों के अंदर असीमित ऊर्जा और हुनर का भंडार होता है। बस उन्हें दिखाने के लिए एक मौका मिलना चाहिए, अगर इन बच्चों को सही शिक्षा और मार्गदर्शन मिले तो ये अपने माता-पिता के साथ ही देश का भी नाम रोशन कर सकते हैं। यह बातें सीडीओ डा. मन्नान अख्तर ने कही। वे पिपरौली ब्लाक के छपिया स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ कर रहे थे। बीएसए ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सभी अध्यापकों को अपने दायित्वों का निर्वहन कुशल ढंग से करना चाहिए। निश्चित रूप से ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा जागृत होती है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को अतिथियों ने सराहा। तहसीलदार सहजनवां चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी, एबीएसए अरुण प्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, काली सिंह, राजेश कुमार नायक, हरी सिंह यादव, विवेक कुमार त्रिपाठी, गणोश आदि उपस्थित थे।
No comments:
Write comments