DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, January 13, 2017

इलाहाबाद : अफसरों की सुस्ती शिक्षकों पर भारी,शिक्षकों को प्रति माह ढाई से तीन हजार रुपये हो रहा आर्थिक नुकसान

जासं, इलाहाबाद : शिक्षा अफसरों की सुस्ती शिक्षकों के प्रमोशन मे बाधा बनी हुई है। वरिष्ठता सूची जारी नहीं होने से शिक्षकों को प्रति माह ढाई से तीन हजार रुपये आर्थिक नुकसान हो रहा है। पदोन्नति की मांग को लेकर कई बार शिक्षक नेता धरना प्रदर्शन व ज्ञापन शिक्षा अफसरों को सौंप चुके हैं। दरअसल कई ब्लाकों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल प्रभारी प्रधानाध्यापक के भरोसे चल रहे हैं, जबकि जिले में तीन सौ शिक्षक वरिष्ठता के क्रम में हैं। प्रमोशन की सूची जारी नहीं होने से इन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। शिक्षा विभाग का नियम हैं कि तीन वर्ष की सेवा हो जाने पर अनुभव के आधार पर शिक्षक का प्रमोशन हो जाना चाहिए। किंतु, इस दिशा में पहल नहीं होने से प्रमोशन बाधित है। प्रमोशन के बाद वरिष्ठता सूची में आने वाले प्राइमरी के हेड को जूनियर में सहायक और जूनियर के सहायक को प्राइमरी का हेड बनाए जाने का नियम है। 4200 ग्रेड पे के बजाय पदोन्नति होने पर 4600 ग्रेड पे हो जाएगा। इधर, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार वरिष्ठता सूची में आने वाले शिक्षकों की सूची जारी करने और प्रमोशन की मांग को लेकर बीएसए से वार्ता की जा चुकी है। शिक्षकों को आश्वासन देकर चलता कर दिया जाता है। विगत दिनों उन्हें चेतावनी दी गई थी कि जल्द ही विभिन्न ब्लाकों के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी नहीं करने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं, उप बेसिक शिक्षा अधिकारी अजरुन सिंह ने बताया कि नवंबर माह में वरिष्ठता सूची में आने वाले विभिन्न ब्लाक के शिक्षकों का प्रमोशन किया गया था। तीन दर्जन से अधिक ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने प्रमोशन होने के बाद भी आवंटित स्कूल नहीं ज्वाइन किए।

No comments:
Write comments