DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, January 13, 2017

लखनऊ : शीतलहर की वजह से 14 जनवरी तक बंद थे स्कूल, छुटटी निरस्त, आज से खुलेंगे सभी स्कूल

मौसम में सुधार को देखते हुए आठवीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। अब राजधानी के बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई और वित्तविहीन के कक्षा आठ तक के सभी स्कूल शुक्रवार से सुबह 10 से दो बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में गुरुवार को जिलाधिकारी के आदेश पर बीएसए ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछले कई दिनों से लेकर लगातर ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे। उनका दावा है कि मौसम में सुधार और बच्चों की पढ़ाई को दृष्टिगत रखते हुए छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि शुक्रवार से स्कूल सुबह 10 से दो बजे के बीच संचालित किया जाए। विदित हो कि 10 जनवरी को जिला प्रशासन ने 14 जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए थे। 15 जनवरी को रविवार होने के कारण छात्रों को सीधे सोमवार को स्कूल जाना था। लेकिन, सीएमएस और वहां के शिक्षकों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजकर इस पर आपत्ति जताई थी। स्कूल प्रशासन की आपत्ति के बाद ही एक दिन पहले स्कूल खोलने के आदेश दिए गए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्र का कहना है कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति की वजह से माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश है। ऐसे में सिर्फ एक दिन के लिए स्कूल खोलने का कोई औचित्य नहीं था।
सुबह 10 से दो बजे तक होंगे संचालित

No comments:
Write comments