संसू, गोंडा: प्रेरकों की समस्याओं को लेकर साक्षरता कर्मी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में बैठक की। इसमें प्रशिक्षण न मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। जिला प्रभारी राजन मिश्र ने कहा कि प्रेरकों को जून माह का मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रणजीत प्रताप सिंह की मेहनत से ऐसा हुआ है। जिलाध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। इससे प्रेरक अपना अधिकार नहीं समझ पा रहे हैं। जागरूकता के अभाव में प्रधान व प्रधानाध्यापकों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रेरकों के मानदेय में वृद्धि नहीं की जा रही है। जिससे समस्या हो रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजू मिश्र, महामंत्री विनीत सिंह, सुरेश चौरसिया, देवकी नंदन पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
No comments:
Write comments